आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
गर्मी की छुट्टी है आई
गर्मी की छुट्टी है आई।
नानी मुझको अभी बुलाई।।
मामा जी की होगी शादी।
बात सही कहती है दादी।।
नयी-नयी कपड़ों को लेना।
जिसे पहनकर लगें सलोना।।
बैंड बाजा बारात होगी।
जहाँ खुशियाँ सौगात होगी।।
छोटी मौसी जब आएगी।
अपनी मुनिया भी लाएगी।।
खेलेंगे हम साथ-साथ में।
मस्ती होगी बात-बात में।।
हम खूब मिठाई खाएँगे।
हम झूम-झूमकर गाएंँगे।।
नयी नवेली हम मामी से।
बात करेंगे बस हामी से।।
मामा कहते चाँद उन्हें हैं।
मनभावन उनको लगते हैं।।
हम भी उनसे मजे करेंगे।
गुड्डा बनकर हम खेलेंगे।।
सबसे खूब ठिठोली होगी।
बेमौसम की होली होगी।।
गृहकार्य सभी निपटाएँगे।
छुट्टी अब वहीं बिताएंँगे।।
रचयिता:- राम किशोर पाठक
प्राथमिक विद्यालय भेड़हरिया इंगलिश पालीगंज पटना।
संपर्क – 9835232978

