आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
तुझमें हिम्मत बल मुनिया।
चल आगे बढ़ चल मुनिया।
देखेगी दुनिया सारी
तुझमें कितना बल मुनिया।।
अवरोधों से मत घबरा
तूफानों से लड़ मुनिया।
दीपक बनकर तू जलना
रोशन होगा कल मुनिया।।
बात मान ले तू सबकी
हर मुश्किल का हल मुनिया।
अपने पथ पर बढ़ती जा
होगी सदा सफल मुनिया।।
मौसम निश्चय बदलेगा
आएगा वह पल मुनिया
पर्वत देगा राह तुझे
नदी कहे बस चल मुन।।
जीवन होगा मधुवन सा
महकेगा हर पल मुनिया।
अम्मा की तू सोन परी
तू बापू की बल मुनिया।
मीरा सिंह “मीरा”
,+२, महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय डुमराँव जिला-बक्सर, बिहार

