पद्यपंकज padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj,काव्य लेखन,बाल कविता बालमन की अनुभूतियाँ – उमेश कुमार सिन्हा 

बालमन की अनुभूतियाँ – उमेश कुमार सिन्हा 


Umesh kumar sinha

लेख सुनें तैयार

बालमन की अनुभूतियाँ – उमेश कुमार सिन्हा 

हर कक्षा में हर तरह के बच्चे,
कुछ स्वस्थ बच्चे, कुछ अस्वस्थ बच्चे।
होमवर्क बने या न बने,
प्यार से बात करने पर तुरंत होमवर्क कर लेते बच्चे।

कुछ मानसिक रूप से कमजोर और नाजुक बच्चे,
जिन्हें मिस मैम के स्नेह से परिपक्व होते बच्चे।
कुछ दिल के कमजोर और भयभीत बच्चे,
उन्हें चाहिए प्रोत्साहन, जिससे निर्भय और सबल हों बच्चे।

कुछ जोकर-शैली के मसखरेनुमा बच्चे,
वे बड़े फुदकते, कुछ भी करें तो ड्रामा दिखाते बच्चे।
एक्टिंग कर सबको हँसाते, खुलते बच्चे,
जब मिस मैम आतीं, रोमांटिक शक्ल बनाते बच्चे।
एक-दूसरे को इशारा करके, बन-ठनकर
करते रहते मसखरी बच्चे।

कुछ होते बहादुर बच्चे, बाहुबल से झगड़ते,
आपस में नकली फाइटिंग की एक्टिंग करते बच्चे।
शरारती, शरारत से भरे बच्चे,
पर दिल के होते बड़े सच्चे।
शरारतों में भरी मीठी मुस्कान लाते बच्चे।

डाँटने पर नतमस्तक होते बच्चे,
अपने को निर्दोष सिद्ध करते बच्चे।
अपना दोष दूसरे पर थोपते बच्चे।
जब कोई बदमाशी करता बच्चा,
उसे इशारों से दिखाते बच्चे।

दोषी बच्चों को मिस मैम द्वारा दंडित कर,
खुद आनंद से आनंदित होते बच्चे।
उनकी शरारतों में भरी कान्हा की अठखेलियाँ,
पोशाक में लगते मानो कृष्ण के बाल-ग्वाल।
तब मिस मैम बनतीं यशोदा-पात्र की अभिनेत्री,
और पूरी कक्षा बन जाती कृष्ण की नगरी।

इन बच्चों में ही ईश्वर बसते,
इनके भोले मन में कितने भाव हँसते।
इन सारे दृश्यों को देख गोकुल के कान्हा,
इन बच्चों के हृदय में ही रम जाते, समा जाते।

नीरस जीवन को सरसता से भिगोते बच्चे,
फिर पूरा विद्यालय गोकुल बन जाता।
वहीं पर कृष्ण का सुदामा मिल जाता,
दोस्ती का पूरा रहस्य समझाता।

लंच बॉक्स छूट जाने पर लंच करवाता,
मित्र के चेहरे पर मुस्कान खिलाता।
छोटी-छोटी बातों में प्रेम निभाते बच्चे,
जीवन के सुंदर पाठ पढ़ाते बच्चे।

जीवन एक कला है, जीने की कला सीखो,
जीवन की इस परीक्षा में
सद्भाव और प्रेम का सुदर्शन चलाना सीखो।

स्वरचित मौलिक रचनाकार:-
उमेश कुमार सिन्हा ” निर्देशक “
डिसेंट एकेडमी वाया स्कूल रघुनाथपुर
बिहार सरकार द्वारा पूर्णतः स्वीकृत विद्यालय
अंचल – ब्रह्मपुर, जिला – बक्सर

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply