आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
शिक्षा के सूत्रधार हैं शिक्षक
ज्ञान के भण्डार हैं शिक्षक
हैं सदैव सृजनकर्ता बुद्धि के
निज राष्ट्र के आधार है शिक्षक
सदा ही ज्ञान का चक्षु खोलकर
करते ज्ञान की बौछार हैं शिक्षक
खूद ही बन माता पिता बच्चों की
विद्यालय में करते प्यार हैं शिक्षक
शिक्षा से बनती उज्जवल भविष्य
इसके खूद ही पैरोकार हैं शिक्षक
शिष्य जब हो तिमिर के भंवर में
बन जाते खूद उजियार हैं शिक्षक
एम० एस० हुसैन कैमूरी
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटका कटरा मोहनियां कैमूर बिहार

