पद्यपंकज padyapankaj,sandeshparak दिवाली का त्यौहार – जैनेन्द्र प्रसाद रवि’

दिवाली का त्यौहार – जैनेन्द्र प्रसाद रवि’


Jainendra Prasad Ravi

लेख सुनें तैयार

उत्साह उमंग संग
दूधिया प्रकाश पर्व,
साल भर बाद आता दीपावली का त्यौहार।

आपस में सब मिल
घरों की सफाई करें,
अमीरों-गरीबों को भी रहता है इंतजार।

घरों को सजाते सभी
दीप और लड़ियों से,
उत्सव मनाते लोग मिल सारे परिवार।

पटाखे, मिठाई लाते,
परिजन मिल खाते,
जीवन में आनंद का नहीं होता पारावार।

जैनेन्द्र प्रसाद रवि‘

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply