पद्यपंकज Sahas नये कदम विश्वास के- नीतू रानी

नये कदम विश्वास के- नीतू रानी


Nitu Rani

लेख सुनें तैयार

नये कदम विश्वास के
ना डगमगाए कभी,
तुम थाम लिया मेरा हाथ
नहीं छोड़ना तुम कभी।

हम हो गए तेरे
तुम हो गए मेरे,
हर सुख- दुःख में तुम साथ निभाना
यही है मेरी अर्जी ।
नये कदम——-२।

कभी किसी बात को न हमसे छुपाना
निडर, बेझिझक होकर हमको बताना,
तभी टिकी रहेगी
जीवन की ये डोरी।
नये कदम विश्वास——-२।

ईश्वर बहुत सोचकर बनाते हैं ये रिस्ते
कदम से कदम मिलाकर चलो
न करो लड़ाई-झगड़े,
सदा सत्य की राह पर चलना
तभी सफल होगी जिंदगी।
नये कदम विश्वास ——२।


नीतू रानी,
स्कूल का नाम-म०वि०सुरीगाॅ॑व प्रखंड-बायसी जिला-पूर्णियाॅ॑ बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply