आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
नूतन वर्ष सरल हो,
शांति समृद्धि का कल हो।
खुशियां आए सबके द्वार,
जीवन अपना अविरल हो।।
द्वेष ईर्ष्या सब भूलें,
एक दूजे के गले मिले।
जीवन अपना संघर्षरत हो,
नूतन वर्ष सरल हो।।
हम ऊंचाइयों को छू ले,
सब का मस्तक ऊपर हो।
जीवन हंसकर गुजारे,
नूतन बर्ष सरल हो।।
अग्रिम पथ पर बढ़ने की,
साहस और संकल्प हो।
मूल्यों और नैतिकता हो,
नूतन वर्ष सरल हो। ।
अशोक कुमार
न्यू प्राथमिक विद्यालय भटवलिया
नुआव कैमुर्

