आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
पेड़ लगाओ ,पेड़ बचाओ ।
वृक्षारोपण की राह अपनाओ।।
पेड़ से मिलती है शुद्ध हवा।
जो है कई रोगों की दवा।।
पेड़ है जीवन का आधार ।
सब मिल पेड़ लगाओ यार।।
पेड़ हमें देता शीतल छांव।
याद दिलाता अपना गांव।।
अपना सबकुछ आप लुटाते।
हम सबपर अमृत बरसाते।।
मानव को है सबकुछ देता।
बदले में कुछ भी ना लेता।।
जो प्रकृति से करता खिलवाड़।
वह खाता नियति से मार।।
आओ मिलकर पेड़ लगाएं।
अपना जीवन धन्य बनाएं।।
जन्मदिन हो या कोई त्योहार।
खुशी से वृक्ष लगाओ यार।
हैप्पी एनिवर्सरी तभी मनाओ,
बाग में जब पौधा लगवाओ।।
मित्र बना कर गले लगाओ।
पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ।।
स्वरचित:-
मनु कुमारी ,प्रखंड शिक्षिका,
मध्य विद्यालय सुरीगांव, बायसी पूर्णियां बिहार

