बच्चों को निपुण बनाएंँगे हम- नीतू रानी

Nitu

बच्चों को निपुण बनाएंँगे हम।


बच्चा को निपुण बनाएंँगे हम, बदलेंगे जमाना,
बच्चा को ——–२।

बच्चा हमारा कल का भविष्य है
बच्चों से भरा हुआ मेरा स्कूल है,
बच्चों का ज्ञान बढाएंँगे हम बदलेंगे जमाना ।
बच्चा को निपुण —-2।

बदली है हमने अपनी दिशाएँ
खेल -खेल गतिविधि द्वारा उसे पढाएँ
बच्चों को आगे बढ़ाएँगे हम
बदलेंगे जमाना ।
बच्चा को निपुण —-2।

बिना भय का उसे पढाएँगे
हँसा खेलाकर बहुत कुछ सिखाएँगे,
सरल शब्दों में उसे बतलाएँगे हम
बदलेंगे जमाना।
बच्चा को निपुण —–2।

जात- पात का तोड़ेंगे कारा
ममता की निर्मल बहाएँगे धारा,
बच्चा संग बच्चा बन जाएँगे हम बदलेंगे जमाना।
बच्चा को निपुण ——2।

मेहनत करके बच्चों को आगे है बढ़ाना
बच्चा जैसे पढ़ें उसको वैसे है पढ़ाना,
बच्चा को दक्ष बनाएंँगे हम बदलेंगे जमाना।
बच्चा को निपुण बनाएंँगे हम बदलेंगे जमाना।


नीतू रानी
स्कूल -उ०म०वि०रहमत नगर
सदर मुख्यालय पूर्णियाँ।


0 Likes
Spread the love

Leave a Reply