बच्चों मन से करो पढ़ाई- देवकांत मिश्र ‘दिव्य’

Devkant

बच्चों मन से करो पढ़ाई
“”””””””””‘”””””””””””””””””””””””””””””””””
बच्चों मन से करो पढ़ाई।
तुमको दूँगी दूध मलाई।।
नहीं किसी से करो लड़ाई।।
होगी इससे तभी भलाई।।
नित्य सबेरे तुम जग जाओ।
आशीष मातु पितु का पाओ।।
अपने गुरु का कहना मानो।
नित्य ज्ञान की बातें जानो।।
ज्ञानालय में फूल लगाओ।
इसके बागों को महकाओ।।
भाँति-भाँति के वृक्ष लगाओ।
परिसर सुंदर सुखद बनाओ।।
अगर तुम्हें है आगे बढ़ना।
मन से प्रतिदिन पुस्तक पढ़ना।।
अमिय ज्ञान गुरुवर से पाओ।
पूज्य चरण को मत बिसराओ।।

देवकांत मिश्र ‘दिव्य’ मध्य विद्यालय धवलपुरा, सुलतानगंज, भागलपुर, बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply