बालदिवस -दीपा वर्मा

Deepa verma

चाचा नेहरू का जन्मदिन आया,
संग अपने बालदिवस लाया।
चाचा को था बच्चों से प्यार,
खूब बांटते थे प्यार-दुलार।
पंडित जवाहरलाल से चाचा नेहरू कहलाए।
बड़े-बच्चे सबके मन भाए।
पहले प्रधानमंत्री बने देश के,
खूब खुश होते बच्चो को देख के।
हर बच्चा राष्ट्र का
निर्माता है,
सबके मन को भाता है।
आज उनका दिन आया है,
ढेरों उपहार लाया है।
बालदिवस खुशी से मनाना है,
बच्चो का मन हर्षाना है।
चाॅकलेट,बिस्किट, खूब खाएँगे,
चाचा का जन्मदिन मनाएँगे।

दीपा वर्मा
सहायक शिक्षिका
रा.उ.म विद्यालय,मणिका
मुजफ्फरपुर, बिहार

0 Likes

Leave a Reply