आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
भारत देश हमारा है।
यह भारत देश हमारा है।
सब देशों से प्यारा है।।
हिंदु, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई।
मिल-जुलकर रहते हम सब भाई।।
दिल्ली है इसकी राजधानी।
बड़ी खुबसूरत है इसकी अगवानी।।
राष्ट्रपिता का समाधि स्थल है जहाँ।
राजघाट है वह पावन जगह वहांँ।।
लाल किला है देश की शान।
आजादी की है पहचान। ।
आगरा में चलकर ताजमहल का दीदार करो।
शाहजहां-मुमताज महल की अमर प्रेम कहानी का ध्यान धरो।।
सभी धर्मों का सम्मान यहाँ है।
एक दूसरे के दिलों का बसता अरमान जहांँ है।।
आओ हम सब मिलकर गाएंँ।
अपने देश का मान बढ़ाएंँ।।
हम भारत के निवासी है।
इस देश में कितने प्रवासी है।।
हिमालय से निकली गंगा हिंद महासागर में मिल जाती है।
भारत देश में गंगा पवित्र नदियों के रूप में पूजी जाती है।।
देश की खातिर न्योछावर अपनी जान।
नही कम होने देंगे इसकी शान।।
मृत्युंजय कुमार
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खुटौना यादव टोला
पताही,पूर्वी चंपारण
मो:-9955146027

