आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
भारत माता का मैं लाल
उठता नित सूरज से पहले,
नित उठ करता ज्येष्ठ प्रणाम।
मात पिता दादा दादी संग,
नमन हृदय करू मैं व्यायाम।
हाथ मुंह धोकर प्रात में ,
पढ़ता लिखता नूतन पाठ।
नित विद्यालय समय से जाता ,
पाठ याद कर अपना ध्यान।
अच्छा सच्चा देश का प्रहरी,
जीवनदानी भारत प्राण।
मेहनत करता कभी न डरता,
सिँह गर्जना करें हजार।
भारत के हूं कर्मवीर मैं ,
भारत माँ का मैं विश्वास।
रोज पढ़ूंगा रोज बढ़ूंगा,
यह संकल्प है यह अभियान,
डा स्नेहलता द्विवेदी ‘आर्या ‘
उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय शरीफगंज, कटिहार

