।।भीम महान।। -ब्रजेश कुमार वर्मा-
आज है 14 अप्रैल का दिन,
आज का दिन है बड़ा महान।
आज के दिन ही जन्म लिये,
भारत रत्न भीम महान।।
पढ़ें-लिखें वह देश-विदेश,
किये बहुत बड़े ही नाम।
बने प्रमुख प्रारुप-समिति,
अंकित कर गये अपने नाम।।
आरक्षण देकर दलित-पिछड़ों को,
दिये अवसर एक समान।
लाये मुख्य धारा में उनको,
किये सबको एक समान।।
ऐसा अवसर कम आता है,
जन्म लेते हैं वह इंसान।
जग को जो बदल देते हैं,
और बदल देते इंसान।।
ऐसे ही एक महापुरुष हैं,
भारत मां के पुत्र महान।
संविधान-शिल्पी कहलाते,
हैं वो अपने भीम महान।।
ब्रजेश कुमार वर्मा
प्रधान शिक्षक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पानापुर गोसाईं टोला, मीनापुर, मुजफ्फरपुर
BRAJESH KUMAR VERMA


