पद्यपंकज Teachers Of Bihar रघुवर सरकार – जैनेन्द्र प्रसाद रवि’

रघुवर सरकार – जैनेन्द्र प्रसाद रवि’


Jainendra Prasad Ravi

लेख सुनें तैयार

जग के पालनहार
रघुवर सरकार,
हमारे आराध्य देव राम भगवान हैं।

दीनों पे अकारण हीं
करूणा हैं बरसाते,
उनके सेवक भक्त वीर हनुमान हैं।

लखन अनुज भ्राता
जननी कौशल्या माता,
धर्म ध्वजा धारी भाई भरत समान हैं।

पत्नी परम पुनीता
जनक दुलारी सीता,
दर्शन को आतुर आज़ सारा ये जहां है।

जैनेन्द्र प्रसाद रवि’

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply