पद्यपंकज padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj,काव्य लेखन,बाल कविता बच्चों के नाम एक संदेश – रिन्जु कुमारी

बच्चों के नाम एक संदेश – रिन्जु कुमारी


Rinju Singh

लेख सुनें तैयार

बच्चों के नाम एक संदेश – रिन्जु कुमारी

बच्चे तो मन के सच्चे, सपनों के रखवाले हैं,
इनके उज्ज्वल भविष्य के सपने निराले हैं।
बाल दिवस पर बस इतनी-सी बात समझाना है,
पढ़ाई को अपना लक्ष्य और अनुशासन को साथी बनाना है।
इधर-उधर की व्यर्थ बातों में समय न गँवाएँ,
अपनी मेहनत और लगन से नई पहचान बनाएँ।
आज जो किताबों से दोस्ती कर लेगा,
कल अपने सपनों को हकीकत में बदल देगा।
याद रखना बच्चों, बचपन लौटकर नहीं आएगा,
आज का परिश्रम ही कल सुनहरा भविष्य बनाएगा।
खूब पढ़ो, खूब सीखो और आगे बढ़ते जाओ,
अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन कर जाओ।

रिन्जु कुमारी
फारबिसगंज अररिया
बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply