आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
धन धान्य हो अब के बरस
हो जीवन में लक्ष्मी की बौछार,
आया शुभ दीपावली त्योहार
खुशियों से भरा हो घर संसार.
है धनवंतरि को नमन हमारा
अपनाए सब स्वस्थ आचार,
मन – शरीर रहे सदा निरोग
सम्यक् हो व्यायाम- आहार.
हर सत्कर्म में सिद्धी मिले
श्री गणेश बने हैं विघ्नहार,
हर अनुष्ठान में रिद्धी मिले
कि शुभ लाभ, बने आधार.
आज के दिन ही लौटे राम
किया राम-राज्य का उपकार,
जिसे अपना कर, जीवन बने
आनंदमय अनमोल उपहार.
———————————–
अदिती भूषण
प्रा ० वि ० महमदपुर लालसे
मुरौल, मुजफ्फरपुर

