**स्वतंत्रता दिवस आया **
आया स्वतंत्रता दिवस आया,
गगन भी आज मुस्कुराया।
हिमालय हिला नया सवेरा लाया,
आया स्वतंत्रता दिवस आया।।
सुनहरी प्यारी प्यारी धूप खिलाया,
देश की मिट्टी में बल उर्वर साहस।
कण कण में है स्वतंत्रता का साया ,
आया स्वतंत्रता दिवस आया।
पूजो बलिदानों की श्रद्धा को,
जिनके दम पर ये तिरंगा लहराया।
कोटि कोटि नमन उन वीरों को,
जिनके लहुओं का रंग है छाया,
आया स्वतंत्रता दिवस आया।
आया स्वतंत्रता दिवस आया।।
नेहा कुमारी
रा. स. ह. रा. उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणपतगंज
सुपौल
0 Likes
