आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
हिन्दी ही हमारा वतन है
हिन्दी ही हमारा चमन है
हिन्दी और हिन्दोस्ता
बढाएं हमारी एकता।
हिन्दी को हम अपनाएंगे
मान इसका हम बढाएंगे
हिन्दी हमारा नजराना
अग्रेजी में धौंस ना जमाना।
जम्मु से कन्याकुमारी तक
गुजरात सेअरूणाचल तक
हिन्दी मे गुनगुनाएगे
अखंडता का भाव बढाएंगे।
जनगण मे हिन्दी है
कण कण मे हिन्दीहै
भारत माता की बिन्दी
सबसे प्यारी हमारी हिन्दी।
हिन्दी दिवस – कुमारी निरुपमा

