पद्यपंकज padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj अंतिम सत्य -धर्मेंद्र कुमार ठाकुर

अंतिम सत्य -धर्मेंद्र कुमार ठाकुर


Dharmendra Kumar Thakur

लेख सुनें तैयार

अंतिम सत्य 

मिट्टी की यह काया एक दिन, मिट्टी में मिल जाती है,

जीवन भर की दौड़-धूप सब, यहीं धरी रह जाती है।

गंगाजल से स्नान कराकर, नए वस्त्र पहनाते हैं,

तुलसी दल और पंचरत्न से, अंतिम राह सजाते हैं।

बांस की अर्थी, फूलों की चादर, सब रिश्ते सिमट से जाते हैं,

जीवन भर जो साथ चले थे, आज कंधों पर ले जाते हैं।

गूंज रहा है पथ पर केवल, “राम नाम ही सत्य है”,

छूट गया संसार का बंधन, यही परम और नित्य है।

भीगी आंखों से परिजन सब, अंतिम दर्शन करते हैं,

आत्मा की सद्गति के हित, ईश्वर का सुमिरन करते हैं।

श्मशान की उस पावन भूमि पर, जब चिता सजाई जाती है,

अग्नि की लपटों में काया, पंचतत्व में समाती है।

न कोई राजा, न कोई रंक, सब एक समान हो जाते हैं,

जीवन के इस अंतिम सत्य पर, मौन सभी रह जाते हैं।

अस्थि-फूल चुन पावन जल में, विसर्जन किया जाता है,

तेरह दिनों के कर्मकांड से, ऋण यह चुकाया जाता है।

देह नश्वर, आत्मा अमर है, यही शास्त्र समझाते हैं,

अंतिम यात्रा के इस सत्य से, जीवन का मर्म बताते हैं।

 

धर्मेंद्र कुमार ठाकुर। प्राथमिक विद्यालय रेही टोला

रानीगंज अररिया

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply