पद्यपंकज sandeshparak,Shakshanik,दिवस बाबा साहब का जन्मदिन है आया-मृत्युंजय कुमार 

बाबा साहब का जन्मदिन है आया-मृत्युंजय कुमार 



देखो आज 14 अप्रैल है आया,

बाबा साहब का जन्मदिन है लाया।

मिलजुलकर बाबा साहब का जन्मदिन मनाएंगे,

अपने दिलों में हमेशा उनको बसाएंगे।

संविधान जनक कहलाते हैं,

हमसब के द्वारा हमेशा पूजे जाते हैं।

समानता का अधिकार देश को दिए,

अपने तो खुद कुछ नही लिए।

जब-जब संविधान की बात आती है,

बाबा साहब की याद दिलाती है।

आओ हम सब मिलकर मनाएँ, 

बाबा साहब के जन्मदिन को यादगार बनाएं। 

सबको शिक्षा एक समान, 

बाबा साहब का है यह अरमान। 

आओ मिलकर भेदभाव मिटाएं, 

बाबा साहब के जन्मदिन को यादगार बनाएं। 

मृत्युंजय कुमार 

विशिष्ट शिक्षक (1-5)

नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खुटौना यादव टोला

पताही,पूर्वी चम्पारण 

मो:-9955146027

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply