माॅं
माॅं हमारे जीवन का,
मजबूत आधार है,
ममता की मूरत है, इसे समझाइए।
संसार की जननी है,
सफलता की राहों में,
प्रेरणा का एक श्रोत, सबको बताइए।
ईश्वर का रूप है माॅं,
उनकी पूजा-पाठ से,
अपना जीवन आप, सफल बनाइए।
माॅं हमारी ढाल भी है,
और हमारी आन भी,
कभी भी आप उनका,दिल मत दुखाइए।
भवानंद सिंह(शिक्षक)
मध्य विद्यालय मधुलता
रानीगंज, अररिया
1 Likes


very nice