पद्यपंकज padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj,दीपावली ज्ञान का दीप जलाएं – एम० एस० हुसैन ‘कैमूरी’

ज्ञान का दीप जलाएं – एम० एस० हुसैन ‘कैमूरी’


M S Hussain Kaimuri

लेख सुनें तैयार

ज्ञान का दीप जलाएं – एम० एस० हुसैन ‘कैमूरी’
आओ शिक्षा का अलख जगाएँ,
इस दिवाली को यादगार बनाएँ।

तेल से दीप तो जलते हैं अक्सर,
इस बार ज्ञान का दीप जलाएँ।

अज्ञानता का अँधियारा मिटाकर,
हर मन में शिक्षा की ज्योत जलाएँ।

कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे,
हर घर में ज्ञान की गंगा बहाएँ।

मिट्टी के दीपों के साथ-साथ,
शिक्षा के दीप भी खूब जलाएँ।

इस दिवाली एक संकल्प उठाएँ,
हर बच्चे को हम शिक्षित बनाएँ।

 रचनाकार: एम० एस० हुसैन ‘कैमूरी’

उर्दू प्राथमिक विद्यालय
बहुआरा, कुदरा, कैमूर

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply