आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
विश्व उर्दू दिवस – एम० एस० हुसैन ‘कैमूरी’
उर्दू महज़ एक ज़ुबान नहीं, तहज़ीब की पहचान है,
इसके हर एक लफ़्ज़ में बहता मोहब्बत का पैग़ाम है।
कभी ग़ज़लों में महकती है,कभी नज़्मों में सजती है,
कभी शायरी बनकर दिलों में, गहराईयों तक उतरती है।
इसकी बोली में मिठास है इसके लहजे में प्यार है
उर्दू ने जोड़कर दिलों को, तोड़ा नफरत का दीवार है।
आइए! इस ख़ूबसूरत ज़ुबान को सम्मान दिलाएँ,
उर्दू पढ़ें, उर्दू लिखें और इसकी विरासत को बचाएँ।
उर्दू है हमारी तहज़ीब का अनमोल ख़ज़ाना,
इसको ज़िंदा रखना हम सबका है फ़र्ज़ पुराना।
एम० एस० हुसैन ‘कैमूरी’
शिक्षक सह युवा कवि
उर्दू प्राथमिक विद्यालय
बहुआरा कुदरा कैमूर

