आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

हैं आज़ाद हम
15 अगस्त को मिली आज़ादी,
अंग्रेजों की गुलामी से।
स्वतंत्र हुआ यह भारतवर्ष,
वीरों की कुर्बानी से।
हैं आज़ाद हम…..
वीर योद्धाओं का बलिदान,
कण-कण में है जोश भरे।
श्रद्धांजलि अर्पित उन्हें हमारी,
जो आज़ादी के लिए लड़े।
हैं आज़ाद हम……
तिरंगे को यूं लहराता देख,
करते नमन उन वीरों को,
शान की खातिर जिन्होंने अपनी,
त्याग दिए स्वयं के प्राणों को।
हैं आज़ाद हम…..
उन्मुक्त हैं हम, स्वछन्द हैं हम,
जान से प्यारा है वतन।
सर्वदा रहे चमकता ये,
महकता रहे इसका गुलशन।
हैं आज़ाद हम……

लवली वर्मा
प्राथमिक विद्यालय छोटकी रटनी
हसनगंज, कटिहार

