आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

हम सब भारतवासी हैं
हम सब भारतवासी हैं,
हमारा देश महान है।
इस माटी पर जन्म लिया,
यह हमारी शान है।
आंच न आने देंगे इस पर,
यह हमारा सम्मान है।
इसकी रक्षा की खातिर,
जीवन अपना कुर्बान है।
हरा भरा देश सुनहरा
एकता इसकी जान है।
देशों में श्रेष्ठ यह भारत
पूरे विश्व का कल्याण है।
पवित्र पावन देश हमारा
वीरों का बलिदान है।
इस जन्मभूमि पर हमें
हर क्षण ही अभिमान है।
मिला वीर सपूतों से हमें,
आज़ादी का जो वरदान है।
गर्व हमें इस भूमि पर,
नाम जिसका हिन्दुस्तान है।
लवली वर्मा
प्राथमिक विद्यालय छोटकी रटनी
हसनगंज कटिहार

