पद्यपंकज Deshbhakti,padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj,Veer मातृभूमि की सेवा -भवानंद सिंह

मातृभूमि की सेवा -भवानंद सिंह


Bhawanand Singh

लेख सुनें तैयार

मातृभूमि की सेवा

मातृभूमि की सेवा करने
आईए! बढ़-चढ़कर आगे,
दिल में हो जज्बा ऐसा कि
दुश्मन थर – थर कांपे।

 सबसे बड़ी सेवा है यहाॅं 
अपनी मातृभूमि की रक्षा,
‌दुश्मन घुस न पाए कहीं से 
 ऐसी  हो  अपनी  सुरक्षा।

देश की खातिर मर मिटने की
कसम सभी खाते हैं,
बुरी नजर से देखे कोई तो
उसे मौत की नींद सुलाते हैं।

 अपना देश है सबसे न्यारा 
 प्यारा            हिंदुस्तान,
 जगत गुरु कहलाते हमसब 
 यही    अपनी    पहचान।

जान हथेली पर लेकर
चलता हर देशभक्त यहाॅं,
प्राण न्यौछावर कर देश पर
देता अपना सबूत जहाॅं।

 जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक 

‌ देश अखण्ड है, अखण्ड रहेगा,
अब कोई जुल्म, अत्याचार
हिन्दुस्तान नहीं सहेगा।

हर दुश्मन के खिलाफ
देश सजग हो गया है,
हर नौजवान के कन्धों पर
उत्तरदायित्व का बोझ बढ़ा है।

 अपना भारत श्रेष्ठ भारत 
 नया   इतिहास   रचेगा,
 दुनिया भी नतमस्तक होकर 
 जय - जय  भारत  कहेगा।

   ‌          भवानंद सिंह 
       मध्य विद्यालय मधुलता 
          रानीगंज,अररिया
0 Likes
Spread the love

Leave a Reply