आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
कार्तिक पूर्णिमा – सच्ची पूजा का संदेश – रिन्जु कुमारी
कार्तिक पूर्णिमा हो या देव दीपावली का पावन त्योहार,
सबसे पहले माता-पिता को मिले सम्मान और प्यार।
जिनके आशीर्वाद से जीवन में उजियारा होता है,
उनसे बढ़कर भला कौन-सा देवता होता है?
मंदिरों में दीप जलाना भी एक अच्छी बात है,
पर माँ-बाप की सेवा ही सबसे बड़ी सौगात है।
न शरीर की पूजा, न दिखावे का कोई विधान,
भूखे को भोजन और बड़ों का सम्मान ही सच्चा धर्म महान।
दीप जलाने से पहले मन में प्रेम का दीप जलाएँ,
माता-पिता के चरणों में अपना शीश झुकाएँ।
यही कार्तिक पूर्णिमा का संदेश हम अपनाएँ,
कर्म और सेवा से अपने जीवन को रोशन बनाए l
रिन्जु कुमारी
प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला किरकिचिया
फारबिसगंज अररिया

