आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
मीना की बच्चियांँ।
मीना की बच्ची ने कर दी कमाल
ड्रेस में आती स्कूल
रीबन से बाँध के बाल
समय पर आती हैं मीना की बच्चियांँ,
स्कूल में सबको भाती हैं
मीना की बच्चियांँ।
मीना की बच्ची ने।
जो बच्चे स्कूल नही आते
मीना उसके घर पर हैं
जाती,
उनके माता-पिता को
प्यार से है मीना समझातीं
स्कूल की शिक्षा से बच्चों को जुड़वाती हैं
मीना की बच्चियांँ।
स्कूल में सबको भाती हैं।
स्कूल के हर कामों में
रोज़ मीना है हाथ बंटातीं
जिस दिन शिक्षक कम होते
मीना शिक्षक बन बच्चों को पढ़ातीं,
मीना स्कूल में अपना
कलाकारी दिखाती हैं
नौ से चार तक।
स्कूल में डटे रहती हैं
नौ से चार तक।
मीना स्कूल को हरदम
रखतीं हैं साफ, और सुंदर
स्कूल में लगे फूलों में
पानी देती रहती हैं बराबर,
मीना के इन कामों से
स्कूल में छाई है खुशियाँ
मीना की बच्चियांँ
स्कूल में सबको भाती हैं।
नीतू रानी, स्वरचित मीना गीत।
स्कूल -म०वि० रहमत नगर सदर मुख्यालय पूर्णियाँ बिहार।

