पद्यपंकज padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj,बाल कविता मेरे विद्यालय के बच्चे – खुशबू कुमारी 

मेरे विद्यालय के बच्चे – खुशबू कुमारी 



लेख सुनें तैयार

मेरे विद्यालय के बच्चे – खुशबू कुमारी 

 

नन्हे-नन्हे कदमों से, जब तुम स्कूल में आते हो,

हँसी और मस्ती की बगिया, हर पल तुम महकाते हो।

बस्ते का बोझ लिए, आँखों में सपने सजाए,

हर रोज़ नई उम्मीदों के, तुम दीप जलाए जाते हो।

 

चाचा नेहरू के प्यारे तुम, देश का कल हो तुम,

सूखी धरती पर बरसे, वो मीठा सा जल हो तुम।

कागज़ की कश्ती लेकर, जो सपनों में तिरते हो,

बेफिक्र सी मुस्कान लिए, हर ग़म को हरते हो।

 

कहानी की किताबों में, परियों सा संसार है,

तुम्हारी मासूमियत में तो, छिपा सारा प्यार है।

गिरकर फिर उठ जाने की, तुम में अजब कहानी है,

हर मुश्किल को हँसकर सहना, ये आदत पुरानी है।

 

अध्यापकों की आँखों के, तुम सबसे प्यारे तारे हो,

इस सूनी सी दुनिया के, तुम सबसे मीठे सहारे हो।

खेल-कूद और पढ़ाई में, जब तुम आगे बढ़ते हो,

माता-पिता के चेहरे पर, खुशियों के फूल जड़ते हो।

 

यूँ ही खिलखिलाते रहना, ये दुआ है हमारी,

हर दिन हो त्योहार जैसा, हो दुनिया सारी न्यारी।

बाल दिवस की ढेरों खुशियाँ, तुम सबको मिल जाएँ,

तुम्हारे हर एक सपने, सच होकर मुस्कुराएँ।

 

खुशबू कुमारी 

मध्य विद्यालय गोला पंचायत जे पी कॉलोनी चंदवारा मुजफ्फरपुर

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply