पद्यपंकज Khushi नव वर्ष का आगमन-मधु कुमारी

नव वर्ष का आगमन-मधु कुमारी



लेख सुनें तैयार

नव वर्ष का आगमन

बीत गए मौसम संघर्षों के

आया उपलक्ष्य मधुर सम्बन्धों के
लाया जनमानस के खातिर
खुशियों भरा सौगात
आए दिन मधुर नव वर्ष के ।

गत वर्ष ने हमें ख़ूब डराया
कदम कदम पर सबक सिखाया
आयुर्वेद से हुआ नव वर्ष का मिलाप
गुण जान इसके, बदल गया सबका कार्यकलाप ।

हुआ नव वर्ष का यूं आगमन
पतझड़ भी लगे, आशाओं के
बल पर सुंदर, मनमोहक सावन
गत वर्ष थी कोरोना की महामारी
आगंतुक वर्ष में वैक्सीन की है पूरी तैयारी ।

न हारे थे, न हारेंगे
चुनौती भरे हर कदम पर
जीत कर हीं मानेंगे
उम्मीदों के शुभ दीप जला
नव वर्ष की भरपूर खुशियां
संग अपनों के मनाएंगे ।

मधु कुमारी
कटिहार 

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply