आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

प्रवेशोत्सव बाल उड़ान
हर जगह प्रवेशोत्सव की धूम मची है,
मुन्ना-मूनिया सज कर आए
बेटा-बेटी का समान अधिकार।
हम शिक्षकों का है यहीं सपना,
हर बच्चा हो स्कूल में अपना।
अभी इनसे मत करवाओ काम
पढ़ने खेलने का है इन बच्चों का अधिकार।
स्कूल में आऐंगे हमजोलियों के साथ पढ़ेंगे-खेलेंगे
खेल-खेल में दुनिया को जान जाएंगे।
इन्हें भी खुलकर बचपन जीने का है अधिकार।
हर जगह……….
नीतू शाही
प्रा० वि० प्रखंड कालोनी फुलवारी शरीफ पटना

