पद्यपंकज sandeshparak,Shakshanik प्रवेशोत्सव-ब्यूटी कुमारी 

प्रवेशोत्सव-ब्यूटी कुमारी 


Beauty

नए सत्र का हुआ आगाज, 

गूंजेगी अब बच्चों की आवाज। 

विद्यालय में मनेगा प्रवेशोत्सव,

परीक्षा फल प्रकाशन उत्सव ।

अभिभावक को आमंत्रण, 

शिक्षकगण करते अभिनंदन।

शिक्षा की ज्योति पहुंचे जान-जान, 

अशिक्षा तम को दूर करें हम ।

बगिया में आएगा नव अंकुरण, 

हम करें अपने कर्तव्य का निर्वहन। 

शिक्षा जल से सींच – सींच,

श्यामपट्ट पर रेखा खींच- खींच।

बन जाएं बच्चों की आवाज,

नन्हे परिंदों को मिले परवाज। 

नि:शुल्क शिक्षा है अनिवार्य,

बच्चों को मिले शिक्षा अधिकार। 

शिक्षा में होता नवाचार, 

सीखने के कई आधार। 

विद्यालय बना आनंदशाला,

बच्चों के मस्ती का पाठशाला। 

प्रवेश से प्रगति तक, 

विद्यालय अभिभावक साथ-साथ। 

ब्यूटी कुमारी 

 प्रधान शिक्षक 

 दलसिंहसराय, 

समस्तीपुर

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply