पद्यपंकज Uncategorized हे गणेश – रामकिशोर पाठक

हे गणेश – रामकिशोर पाठक


Ram Kishore Pathak

हे गणेश- स्वागता छंद वर्णिक गीत

हे गणेश! पद पंकजधारी।
दृष्टि खास जग मंगलकारी।।

हे महेश सुत आज पधारो।
नाथ कष्ट हर आप उबारो।।
पूज्य देव प्रथमेश उचारे।
सर्व भक्त वृषकेतन तारे।।
मोह भंग हर संशय सारी।
हे गणेश! पद पंकजधारी।।०१।।

रिद्धि-सिद्धि शुभता वर देते।
रोग शोक पल में हर लेते।।
पार्वती सुत तुम्हें सिर नाऊँ।
एकदंत तुमको नित ध्याऊँ।।
अंबिकेय तुम हो अघहारी।
हे गणेश! पद पंकजधारी।।०२।।

सौम्य भाव प्रभु दर्श हमें दो।
वक्रतुंड शुभ अर्श हमें दो।।
नेह हस्त सिर शोभित पाऊँ।
ज्ञान बुद्धि उर पोषित पाऊँ।।
विघ्नजीत महिमा अति न्यारी।
हे गणेश! पद पंकजधारी।।०३।।

गीतकार:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
सियारामपुर, पालीगंज, पटना, बिहार।
संपर्क – ९८३५२३२९७८

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply