आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
कुंडलिया
खुशी में झूमा भारत
भारत के इतिहास पर,गर्वीले नर-नार।
विजय तिरंगा हाथ में, झुके शीश सौ बार।।
झुके शीश सौ बार, जगत को है हैरानी।
भारत महिला टीम, उतारी सबका पानी।।
कहते हैं ‘अनजान’,हुआ है दुश्मन आहत।
डोला पाकिस्तान, खुशी में झूमा भारत।।
✍️✍️रामपाल प्रसाद सिंह ‘अनजान’
दरवेभदौर प्रखंड पंडारक पटना

