पद्यपंकज sandeshparak,Uncategorized संकल्प-प्रियंका कुमारी

संकल्प-प्रियंका कुमारी



लेख सुनें तैयार

संकल्प

आज विद्यालय, मन में संकल्प लेकर जाएँगे
मिलकर सभी शिक्षा को पूरी तरह से फैलाएँगे
आशा की इस दीपक को मिलकर सभी जलाएँगे
हर कोने-कोने में शिक्षा की नई रोशनी से फैलाएँगे
आज यह हमलोग संकल्प लेकर जाएँगे।

कल तक जो बच्चों ने न देखा
आज हमलोग वह दिखलाएँगे
हर बच्चों के आँखों में
आगे बढ़ने का एक सपना सा जाएँगे 
आज यह हमलोग संकल्प लेकर जाएँगे।

पढ़ने लिखने का नया ढंग बतलाएँगे 
खेल-खेल में बच्चों को
पढ़ना लिखना बोलना सीखलाएँगे 
आज यह हमलोग संकल्प लेकर जाएँगे।

हमलोग भी सबसे आगे बढ़ेंगे
यह बात हर बच्चों के होठों पर लाएँगे
होगी न शिक्षा कहीं अधूरी 
पूरा करके हमलोग दिखलाएँगे 
आज यह हमलोग संकल्प लेकर जाएँगे। 

✍️प्रियंका कुमारी ✍️
 प्राथमिक विद्यालय रहिया टोल
 बायसी पूर्णिया (बिहार)

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply