आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
आओ बच्चों! ज्ञान बढ़ाएँ,
कविता गाकर भेद बताएँ।
संज्ञा नाम बताती है,
राम-श्याम की पहचान कराती है।
सर्वनाम संज्ञा की जगह आता,
मैं, तुम, वह कहना सिखलाता।
क्रिया काम का बोध कराती,
पढ़ना, लिखना, खेलना सिखाती।
क्रिया-विशेषण क्रिया सजाता,
धीरे-धीरे चलना बताता।
विशेषण गुण और रूप बताए,
सुंदर फूल, मीठे फल कहलाए।
समुच्चयबोधक शब्द मिलाता,
और, लेकिन जोड़ सिखाता।
संबंधबोधक संबंध बताता,
के ऊपर, के नीचे समझाता।
विस्मयादिबोधक भाव जगाते,
वाह! अरे! आश्चर्य जताते।
आठ भेद हैं बड़े निराले,
हिंदी भाषा के रूप मतवाले।
हँसते-गाते इन्हें पढ़ेंगे,
हिंदी में हम आगे बढ़ेंगे!
रचनाकार: कार्तिक कुमार

