जय गुरु चरण, ज्ञान भंडारा।
शिक्षक बढ़ावैं देश उजियारा॥
टीचर ऑफ बिहार अभियान।
जागृत करता शिक्षा सम्मान॥
नवाचार की ज्योति जलावै।
हर विद्यालय राह दिखावै॥
सीख-सिखावन नई चलावै।
बाल मनोहर फूल खिलावै॥
टीएलएम सुंदर बनवावै।
रोचक शिक्षा सबको भावै॥
डिजिटल शिक्षा आगे लावै।
नव पीढ़ी को दक्ष बनावै॥
खेल, कला, विज्ञान बढ़ावै।
प्रतिभा का सम्मान दिलावै॥
स्वच्छ विद्यालय नित सजवावै।
हरियाली का दीप जलावै॥
बेटी-बेटा एक समान।
दे शिक्षा का उच्च सम्मान॥
अनुशासन की राह बतावै।
सदाचार का पाठ पढ़ावै॥
हर शिक्षक प्रेरणा बनि जावै।
बिहार नाम जग में बढ़ावै॥
शिक्षा से परिवर्तन आवै।
जन-जन में विश्वास जगावै॥
गुरु परिश्रम सफल बनावै।
भारत का भविष्य सजावै॥
टीचर ऑफ बिहार महान।
बढ़े सदा इसका सम्मान॥
जय-जय गुरु, जय बिहार।
ज्ञान ज्योति रहे अपार॥
प्रस्तुति कार्तिक कुमार
जिला शिक्षा पुरस्कार प्राप्त
मध्य विद्यालय कटरमाला गोरौल वैशाली 700431 8121

