आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

योग से निरोग
आओ मिलकर योग करें,
अपने आप को निरोग करें।
आधा घंटा अगर इसे दे दें हम,
जीवन में खुशियाँ भर दे हम।
भारत ने विश्व को योग दिया,
सबके जीवन को सफल किया।
योग से स्वस्थ आत्मा का विकास होता है,
बीमारियों को यह जड़ से भगाता है।
योग के कारण भी, भारत विश्व गुरु बना,
इनको अपना कर, अब विश्व भी चला।
तो फिर हम क्यों पीछे रह जाएं,
अपने आप को योग से योग्य बनाएं।
योग करने से मन प्रसन्न हो जाता है,
दिन भर शरीर में ताजगी भर जाता है।
आओं सब मिलकर इनका लाभ लें,
जो भी योगा न करे, उनको एक गुलाब दें।
परिवार और समाज को इसके प्रति जागरूक बनाएं,
विद्यालयों में भी बच्चों में योग्य के फायदे गिनाएं।
मुकेश कुमार

