आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
अमर रहेगा नाम तुम्हारा- प्रदीप छंद गीत
अमर रहेगा नाम तुम्हारा, ऐसा तेरा काम है।
सीमा रक्षा करने वाले, तुझको सदा सलाम है।।
विजय दिवस हम मना रहें हैं, आओ कहें जहाँन से।
दुनिया को दिखलाया हमने, रखकर सीना शान से।।
उन वीरों को नमन हमारा, जिनसे धरा ललाम है।
सीमा रक्षा करने वाले, तुझको मेरा सलाम है।।०१।।
पर्वत की चोटी पर दुश्मन, नीचे वीर जवान था।
पाक गिराता गोला फिर भी, बनकर वह चट्टान था।।
आसमान से लड़ते-लड़ते, अमर किया वह नाम है।
सीमा रक्षा करने वाले, तुझको मेरा सलाम है।।०२।।
मानवता को दुश्मन जो भी, उन्हें मिलाकर खाक में।
लोहा वीरों ने मनवाया, धूम मचाकर पाक में।।
अपनी विजय पताका हरपल, देता यह पैगाम है।
सीमा रक्षा करने वाले, तुझको मेरा सलाम है।।०३।।
रचयिता:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला, बिहटा, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978

