विद्यालय में आओ – ध्रुव छंद
विद्यालय में आओ, लेने ज्ञान।
करते रहते गुरुजन, दिशा प्रदान।।
नित्य नया कुछ सीखें, बनें उदार।
जीवन मंत्र मिला है, करिए प्यार।।
अपनी कमी बताएँ, मिले निदान।
पढ़-लिखकर हैं पाते, सब सम्मान।।
आओ बच्चों आओ, खोजो राह।
जीवन की आशाएँ, अपनी चाह।।
घर- सा प्यार मिले, मिलता मीत।
शिक्षा से आती है, हर संगीत।।
प्रश्नों का हल होता, संशय दूर।
मंजिल को पाने की, राह हुजूर।।
रोज रोज का आना, आदत डाल।
सदा समय पर रहना, करे कमाल।।
थोड़ी-थोड़ी पढ़कर, बनें महान।
जो पाठक की माने, वह विद्वान।।
रचयिता:- राम किशोर पाठक
प्राथमिक विद्यालय भेड़हरिया इंगलिश, पालीगंज, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978
0 Likes
