आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
हिंदी दिवस आया आज है,
सब भाषा पर इसका राज है।
मातृभाषा कहलाती है,
देश का मान बढाती है।
अपनी बोली, अपनी भाषा,
लगती बड़ी सुहानी है।
विदेशी भाषा भी सीखें,
पर हिंदी नहीं भुलानी है।
जन-जन को जोड़ती यह भाषा,
हम सबको अपनानी है।
प्राचीन साहित्य की जान है हिंदी,
भारत देश की शान है हिन्दी,
संस्कृति की पहचान है हिन्दी।
सरल भाषा कहलाती है,
पूरे देश में बोली जाती है।
इसका मान न कम हो पाए,
इसका महत्त्व बतलाएँगे,
हिन्दी को न भुलाएँगे ,
यह दिवस हर साल मनाएँगे।।
दीपा वर्मा
रा. उ. म. विद्यालय
मुजफ्फरपुर

