पद्यपंकज padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj,शैक्षणिक “बुनियादी ज्ञान की सीढ़ी” – धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।

“बुनियादी ज्ञान की सीढ़ी” – धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।


Dharmendra Kumar Thakur

लेख सुनें तैयार

“बुनियादी ज्ञान की सीढ़ी” – धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।

सरल कहानी पढ़ समझें, लिखकर मन की बात कहें,

सौ तक गिनती, जोड़-घटाना, गुणा-भाग में दक्ष रहें।

यही है भाषा और गणित का, सुंदर और साकार लक्ष्य,

हर बच्चे को बनाना है, बुनियादी ज्ञान में पूर्ण दक्ष।

भाषा के हैं पाँच पड़ाव, आओ इनकी पहचान करें,

प्रारंभिक में अक्षर अनजान, अक्षर स्तर पर ज्ञान भरें।

शब्द स्तर पर तोड़-जोड़कर, बच्चे पढ़ना सीख रहे,

अनुच्छेद तक पहुँच गए पर, कहानी में कुछ झिझक रहे।

जब धाराप्रवाह कहानी पढ़ लें, लक्ष्य भाषा का पूरा हो,

ज्ञान का यह उजियारा फिर, न किसी तरह अधूरा हो।

गणित की सीढ़ी छह स्तर की, प्रारंभिक में अंक नहीं,

एक से नौ तक अंक पहचानें, पर आगे की संख्या नहीं।

दस से निन्यानवे की पहचान, फिर जोड़ की बारी आती है,

हासिल वाला घटाव सीखकर, भाग की मंजिल भाती है।

शिक्षक संख्या देख विद्यालय, समूहों का निर्माण करें,

कम हों शिक्षक तो दो स्तर का, मिलकर एक विधान करें।

जाँच प्रपत्र से कक्षा तीन से पाँच के, तीन समूह बनाएँगे,

लक्ष्य प्राप्त करते ही बच्चे, अगले समूह में जाएँगे।

कक्षा संचालन की विधि भी, बड़ी सरल और न्यारी है,

बड़े समूह में शिक्षक पहले, करते पूरी तैयारी है।

चार-पाँच बच्चों से अभ्यास, कमजोरों पर विशेष ध्यान,

छोटे समूह में मिलकर सीखें, शिक्षक दें सबको सम्मान।

अंत में हो व्यक्तिगत अभ्यास, हर बच्चा खुद से काम करे,

पठन-लेखन की गतिविधि से, वह अपना हर आयाम भरे।

 

धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।

प्राथमिक विद्यालय रेही टोला

रानीगंज अररिया

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply