आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
दीपावली का असली अर्थ – रिन्जु कुमारी
दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, न ही घर की सफाई का नाम है,
यह तो दिलों में प्रेम जगाने और रिश्तों को सँवारने का पैगाम है।
जहाँ प्यार हो, अपनापन हो, वहाँ हर दिन उत्सव बन जाता है,
जहाँ समृद्धि के साथ सहनशीलता हो, वहाँ घर स्वर्ग कहलाता है।
जहाँ व्यवहार में मधुरता और विचारों में सम्मान हो,
जहाँ एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ निभाने का भाव हो।
जहाँ परिवार में खुशियाँ हों, मन में संतोष और विश्वास हो,
वहीं हर आँगन में सच्ची दीपावली का वास हो।
दीप जलाना तो बस एक परंपरा है, दिलों में उजाला करना ही असली त्योहार है,
क्योंकि प्रेम, सद्भाव और परिवार का साथ ही दीपावली का सच्चा सार है l
रिन्जु कुमारी
फारबिसगंज अररिया
बिहार

