दोस्ती नही कभी आजमायी जाती,
ये तो बस आपस में निभाई जाती।
ऊंच नीच का फर्क नही है दोस्ती में
बिना भेद के दोस्ती अपनाई जाती।
सवाल जबाब से परे रहती दोस्ती,
विश्वास एक दूसरे पर कमाई जाती।
दोस्त दूर या पास रहते सदैव खास,
दूरियां दिलों की इसमें मिटाई जाती।
मुश्किल में ढाल बन जाते हैं दोस्त,
दोस्ती ऐसी मुश्किल से पाई जाती।
जीवन को बीच मंझधार में नही छोड़े,
ऐसी दोस्ती कठिनाई से बनाई जाती।
काले धूसर रंगों से भरे जीवन को भी,
सतरँगी बनाना दोस्ती को बताई जाती।
दोस्ती नही कभी आजमाई जाती,
ये तो बस आपस मे निभाई जाती।
रूचिका
प्रधान शिक्षक
राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय कुरमौली गुठनी सिवान

