पद्यपंकज Bhawna,Prarthana,Prem गीत गाते सभी हैं-राम किशोर पाठक

गीत गाते सभी हैं-राम किशोर पाठक


Ram Kishore Pathak

झूमो गाओ, मिल-जुल सभी, प्रीत पाते सभी हैं।   

आओ प्यारे, जय-जय करें, गीत गाते सभी हैं।।

आजादी है, समरस रहें, देश का तंत्र न्यारा।

रंगों में है, घुल मिल गया, धर्म का मंत्र प्यारा।।

आगे आओ, नवपथ गढ़ो, जीत जाते सभी हैं।

आओ प्यारे, जय-जय करें, गीत गाते सभी हैं।।०१।।

ईसाई है, समझ अपनी, भेद सारे भुलाओ।

अल्ला के क्यों, पथ तुम पकडे़, धर्म को ही निभाओ।।

सोचों सारे, मनन करना, राष्ट्र नाते सभी हैं।

आओ प्यारे, जय-जय करें, गीत गाते सभी हैं।।०२।।

है अच्छा क्या, समझकर भी, हिंदु कोई नहीं हो।

छोड़ो बातें, मिल कर सभी, संग में ही सही हो।।

कोई भी हो, शुभ पथ गहे, श्रेष्ठ भाते सभी हैं।

आओ प्यारे, जय-जय करें, गीत गाते सभी हैं।।०३।।

गीतकार:- राम किशोर पाठक

प्रधान शिक्षक

प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला

बिहटा, पटना, बिहार

संपर्क – 9835232978

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply