संस्कृत प्राकृत अपभ्रंश हिंदी,
कई चरणों में विकास है।
हिंद की भाषा हिंदी,
हिंदी हमारी शान है।
सरल ,सहज भाषा हिंदी,
समझना आसान है।
हिंद की भाषा हिंदी
हिंदी हमारी शान है।
भाषाओं की जननी है ,
राष्ट्र की पहचान है।
हिंद की भाषा हिंदी,
हिंदी हमारी शान है।
समृद्ध शब्द भंडार है ,
गौरवशाली इतिहास है।
हिंदी की भाषा हिंदी ,
हिंदी हमारी शान है ।
लिपि देवनागरी है ,
बोलियों की भरमार है।
हिंद की भाषा हिंदी ,
हिंदी हमारी शान है ।
ब्रज ,अवधी, भोजपुरी,
आदि ने बढ़ाई मान है ।
हिंद की भाषा हिंदी ,
हिंदी हमारी शान है ।
संवाद की सहायिका,
अभिव्यक्ति का आधार है।
हिंदी की भाषा हिंदी ,
हिंदी हमारी शान है।
भावना प्रधान है
साहित्य, समृद्ध खान है।
हिंद की भाषा हिंदी,
हिंदी हमारी शान है।
नाटक ,निबंध ,जीवनी में,
महत्वपूर्ण योगदान है ।
हिंद की भाषा हिंदी ,
हिंदी हमारी शान है ।
हर भाषा अपनाने की,
व्यापक क्षमता विद्यमान है
हिंद की भाषा हिंदी ,
हिंदी हमारी शान है।
संवेदना, संस्कृति से जुड़ी,
हर भाषा से लगाव है।
हिंद की भाषा हिंदी,
हिंदी हमारी शान है।
प्रियंका कुमारी पाण्डेय
प्रा•वि• तारानरहवाॅ (बालक)
कुचायकोट, गोपालगंज

