पद्यपंकज padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj,बाल कविता जहर से जवाहर पड़ा – नीतू रानी

जहर से जवाहर पड़ा – नीतू रानी


Nitu Rani

लेख सुनें तैयार

जहर से जवाहर पड़ा – नीतू रानी

आज है 14 नवंबर का दिन
आज के दिन हैं बड़े महान,
आज हीं जन्म लिए नेहरू जी
आपके लिए गाते जय गान।

जब आप थे माता के गर्भ में
एकबार आपके माता-पिता गंगा तट,
आपके पिताजी के सामने एक ज्योतिषी हुए प्रकट।

आपकी माता को दूर से
ज्योतिष को दिखलाए पिताजी,
बोले मेरा बच्चा कैसा होगा
जन्म के बोलिए ज्योतिष जी।

बोले ज्योतिष आपका बच्चा बड़ा होकर होगा विनाशकारी,
जहर देकर इन दोनों को मार दो
मर जाएगा बच्चा और महतारी।

दूर खड़ी थोड़ी सी सुनी माॅ॑
ये ज्योतिष जहर-जहर क्या बोल रहा,
पिता मोतीलाल नेहरू ने
जहर को छुपाकर बोले
ज्योतिष बच्चे का नाम जवाहर रखने बोल रहा।

जब जन्म लिए आप इस धरती पर
तब वही नाम जवाहर लाल पड़ा,
जिस ज्योतिष ने आपको विनाशकारी बतलाया,
उल्टे आप देश के प्रथम प्रधानमंत्री बनकर दिखलाया।

14 नवंबर 1889 ब्रिटिश भारत इलाहाबाद में इनका जन्म हुआ,
पूरा नाम था जवाहरलाल नेहरू
बच्चे आपको चाचा नेहरु नाम
से पुकारना शुरुआत किया।

आपके पिता मोतीलाल नेहरू
जो धनी बैरिस्टर कश्मीरी पंडित थे,
आपकी माता थी स्वरूपा रानी
जिन्होंने आपकी लालन पालन की।

आपके दादाजी गंगाधर नेहरु
सौभाग्यशाली दादी का नाम जीवरानी था,
दो बहन विजयालक्ष्मी, कृष्णा
पत्नी का नाम कमला नेहरू था।

विजयालक्ष्मी संयुक्तामहासभा कीपहली महिला अध्यक्षबनीं,
छोटी बहन कृष्णा हठीसिंग
एक उल्लेखनीय वरिष्ठ लेखिका बनी।

1890 के दशक में बेहतरीन स्कूल, विश्वविद्यालय से आपने लाॅ और उच्च शिक्षा ग्रहण की,
पढ़ें लिखे उच्च पद पर बैठे भारत में प्रथम प्रधानमंत्री की शपथ ली।

आपकी एक बेटी थी इंदिरा
जो आपकी एकलौती प्यारी थी,
चली आपके नश्ले कदम पर
वो भी कभी न हिम्मत हारी थी।

आपके जैसे वो भी बनी
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री,
पद पर रहकर अच्छा काम की
न थी वह साधारण स्त्री।

आपने की थी बहुत पढ़ाई
और किये बड़े-बड़े पद पर काम,
कभी न किए आराम आपने
रात भर जग कर किये देश के लिए काम।

आप थे देश के प्रथम प्रधानमंत्री
आपकी बेटी इंदिरा जी हुई
इसी पद से हुई महान,
जब तक सूरज-चाॅ॑द रहेगा
तब तक रहेगा आप दोनों का नाम।

आप थे बच्चों के प्यारे चाचा
और थे बच्चों के न्यारे चाचा,
बच्चे करते थे आप से बहुत प्यार
आप भी करते थे बच्चों को दुलार।

27 मई 1964 को एकाएक आपको हार्ट अटैक आया,
आप सो गये सदा के लिए
यह देखकर भारतवासी ने रोया।

इसलिए हम सब भारत वासी मिलकर
आज मना रहे हैं आपका जन्मदिवस
आपके जन्म दिन पर करते हैं हमसब
आपको शत्-शत् बार नमन।

नीतू रानी , विशिष्ट शिक्षिका, स्वरचित चाचा नेहरू पर कविता।
स्कूल -म०वि० रहमत नगर सदर मुख्यालय पूर्णियाॅ॑ बिहार।

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply