पद्यपंकज padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj जन्माष्टमी की धूम – भवानंद सिंह

जन्माष्टमी की धूम – भवानंद सिंह


Bhawanand Singh

जन्माष्टमी की धूम – भवानंद सिंह

श्री कृष्ण जन्माष्टमी-
का मचा हुआ है धूम,
झूम रहे नर-नारी यहाॅं
उत्सव हो रहा खूब।

जन्म लिए धरा पर
मकसद था कुछ खास,
असुरों का संहार किये
थे नारायण अवतार।

बाल लीला खूब किए
देख सभी,रह गए दंग,
सखा संग माखन चुराया
मैया से पाता दंड।

गुस्साकर मैया रूठ जाती
देती उनको डाॅंट,
न बोलने की नाटक करती
कुछ पल रहती उदास।

फिर मीठी बोली बोलकर
मनाता माॅं को कन्हैया,
गलती अब न करूॅंगा मैं
मान जाओ मेरी मैया।

पापियों का नाश किए
किए मित्र उद्धार,
अत्याचारी कंश मामा का
उसने किया संहार।

सत्कर्मो पर चलकर
उसने किया हर काम,
कर्म को प्रधान बताया
हुआ राह आसान।

भवानंद सिंह
(शिक्षक)
मध्य विद्यालय मधुलता
रानीगंज, अररिया

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply