पद्यपंकज Bhawna,sandeshparak,Shakshanik क्रांति-पथ-धर्मेंद्र कुमार ठाकुर

क्रांति-पथ-धर्मेंद्र कुमार ठाकुर


Dharmendra Kumar Thakur

लेख सुनें तैयार

 क्रांति न केवल नाम, वीर का पावन व्रत है।
परिवर्तन का मार्ग, रक्त से सींचा पथ है॥
इस महायज्ञ की राह में, निज सुख को तजना पड़े।
क्रांति की पहली मांग है, त्याग शिखर पर चढ़ खड़े॥
त्याग मार्ग है कठिन, शूल पग-पग पर मिलते।
अपनों के उपहास, शूल बन उर में छिलते॥
पर संकट में जो अडिग रहे, वही धीर कहलाएगा।
त्याग की पहली मांग है, सहनशीलता पाएगा॥
सहनशीलता ढाल बन, हर आघात संभाले।
भगत सिंह आज़ाद सम, भीतर ज्वाला पाले॥
बिना सहे मिलता नहीं, जग में कोई मान है।
धीर पुरुष का ही सदा, इतिहासों में गान है॥
अठारह सौ सत्तावन या, भारत छोड़ो काल हो।
त्याग और सहना सीखो, तुम शत्रु काल कराल हो॥
राणा का वो घास-फास, शिवा का वो हुंकार है।
सहनशीलता और त्याग ही, वीरों का हथियार है॥
कायर डरकर भागते, सह न पाते आघात को।
वीर बदल देते सदा, काली अंधियारी रात को॥
सुख का तजना खेल ना, मन को वश में धारिए।
क्रांतिदूत बनना अगर, तो खुद को पहले वारिए॥
उठो वीर हुंकार भर, नवयुग का निर्माण कर।
त्याग और धीरज जगा, शत्रु का अभिमान हर॥
बलि वेदी आह्वान करे, अब न विलंब विचार हो।
क्रांति ध्वजा फहराए तब, जब पूर्ण आत्म-उत्सर्ग हो॥

धर्मेंद्र कुमार ठाकुर

प्राथमिक विद्यालय रेही टोला
रानीगंज अररिया

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply